अगर पृथ्वी पर इंसान नहीं रहेंगे तो पृथ्वी कैसा होगा?part-1
दोस्तों हमारे सोलर सिस्टम में नौ ग्रह है पता नहीं पूरे ब्रह्मांड में न जाने कितने ग्रह होंगे। इसका अंदाजा हम लोग लगा भी नहीं सकते। लेकिन एक चीज है जो हम लोग को निश्चित रूप से पता है। वह यह है कि पूरे सोलर सिस्टम में पृथ्वी अकेला एकमात्र ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।
लेकिन क्या होगा अगर पृथ्वी के सारे इंसान एक साथ खत्म हो जाए? क्या आपने कभी सोचा है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पृथ्वी के सारे इंसान खत्म हो जाए तो पृथ्वी कैसा होगा?
हमारे पृथ्वी में 7.5 अरब लोग हैं। इन सब का एक साथ खत्म होना नामुमकिन है। लेकिन फिर भी मान लें कि पृथ्वी पर मनुष्य इतनी ज्यादा उपलब्धियां हासिल करके किसी घातक वायरस की चपेट में आने से खत्म हो जाए तो-
दोस्तों जैसे ही इंसानों का खात्मा होगा उसके 24 घंटे बाद सबसे पहले पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले सेटेलाइट्स को इसका पता लगेगा। आमतौर पर अमेरिका का 62% यूरोप का 85% और जापान का 98% आसमान रोशन रहता है। और यह सब हम इंसानों द्वारा ही मेंटेन किया जाता है। लेकिन अब इन चीजों को मेंटेन करने वाला इंसान ही नहीं होगा। तो हर जगह अंधेरा छा जाएगा तो सेटेलाइट्स को इसका पता चल जाएगा।
अब इंसानों के खत्म होने के 48 घंटे बाद का नजारा
दुनिया में कुल 425 न्यूक्लियर स्टेशन है। और इन न्यूक्लियर स्टेशन को शांत रखने के लिए कूलिंग प्लांट में पानी की जरूरत होती है। और पानी को टावर तक चढ़ने के लिए पंप की जरूरत होती है। और जाहिर सी बात यह है कि पंप को बिजली की जरूरत होती है। जिसके लिए इंसानों की जरूरत होती है। तब इंसान तो रहेंगे नहीं। इसी वजह से नहीं क्लियर टेंपरेचर अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगी इसी वजह से यूरेनियम आग पकड़ लेगी
और इसका रेडिएशन चारों तरफ फैलना शुरू हो जाएगा। इससे होगा यह की निकली स्टेशन के आसपास की जमीन सालों के लिए बंजर बन जाएगी और उसके आसपास के सभी जीव जंतु का भी सफाया हो जाएगा।
इंसानों के खत्म होने के 1 सप्ताह बाद
इंसानों के खत्म के 1 सप्ताह बाद सभी जानवर खुलेआम इधर-उधर घूमने लगेंगे। चूहे हर जगह दिखाई देने लगे और खाने वाली सभी चीजों को अपना भोजन बना रहे होंगे।
इंसानों के खत्म होने के 1 महीने बाद
इंसान के खत्म होने के एक महीने बाद नजारा बहुत ही अनोखा होगा क्योंकि पृथ्वी पर जितने भी धुआं है वह हमारे वजह से ही है। इंसानों के खत्म होने के बाद धीरे-धीरे धुआं भी खत्म हो चुका होगा और पृथ्वी वापस से सांस लेने वाली जगह बन जाएगी। और हमारे अंत के तीन चार महीने बाद तो आसमान इतना ज्यादा साफ हो जाएगा कि जिन घरों को हम लोग और नंगी आंखों से नहीं देख पाते थे वह अब साफ-साफ नजर आएंगे। पर अफसोस उन्हें देखने के लिए हम और आप जिंदा नहीं होंगे।
इंसानों के खत्म होने के 1 साल बाद
दोस्तों हम इंसानों के खत्म होने के बाद आधुनिक घरों और इमारतों को मेंटेन करने के लिए हम इंसान तो रहेंगे नहीं ऐसे में धीरे-धीरे सभी घर और इमारतें खंडहर में तब्दील होने लगेगा। और हर जगह प्रकृति का कब्जा होना शुरू हो जाएगा। यहां तक कि घरों में भी मिट्टियां और वनस्पति उगने लगेगी। और शहरी सर को ब्रिज का नजारा भी कुछ ऐसा ही होगा।
इंसानों के खत्म होने के 10 साल बाद पृथ्वी का नजारा
पृथ्वी पर इंसान के ना होने के कारण सफाई तो होगी नहीं इसलिए हर जगह पर प्रकृति का कब्जा जमना शुरू हो जाएगा। जहां हम लंबी और गगनचुंबी इमारतें देखते थे वहां पर अब खंडहर दिखाई देगी और उन पर लटकते हुए वनस्पति और पौधे दिखाई देगी। और धीरे-धीरे हर तरफ जंगल जमने शुरू हो जाएंगे शहरों में भी पेड़ पौधे उगने के कारण जंगली प्राणी दिखाई देने शुरू हो जाएगी। जलीय प्राणी ने भी चैन की सांस लेगी क्योंकि इंसान तो रहेंगे नहीं तो चलिए प्रदूषण भी नहीं होगा।
दोस्तों हम आपको और भी साल आगे तक बताएंगे लेकिन इस पोस्ट में बस इतना ही। हमें अंदाजा है कि आप सबों को यह पोस्ट अच्छा लगा होगा। मिलते हैं अगले पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद
So interesting
ReplyDelete