अगर पृथ्वी से सारे इंसान खत्म हो जाए तो पृथ्वी कैसा दिखेगा? Part-2
दोस्तों पिछले पोस्ट में इंसानों के खत्म होने के बाद का अंदाजा लगा रहे थे कि क्या होगा अगर पृथ्वी के सभी इंसानों का खत्म हो जाए। मैंने आप सभी को क्या होगा अगर दुनिया के सभी इंसान खत्म हो जाए पार्ट 1 में इंसान के खत्म होने के 24 घंटे बाद, 48 घंटे बाद, 1 सप्ताह बाद, 1 महीने बाद, और 1 साल बाद, और 10 साल बाद क्या क्या होगा यह बताया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब मैं आपको ले चलता हूं उसी दुनिया में।
इंसान के खत्म होने के 100 साल बाद
दोस्तों हम इंसान को पृथ्वी से खत्म होने के 100 साल बाद सड़क पुल मकान सब खत्म हो चुके होंगे। और बचे हुए मजबूत मकान ने अपनी आखिरी सांसे गिन रहे होंगे।
इंसान के खत्म होने के 500 साल बाद
इंसानों के खत्म होने के 500 साल बाद पृथ्वी पर शहरों का अस्तित्व भी नहीं बचेगा। क्योंकि सारे सीमेंट से बने मकान अब मिट्टी बन चुकी होगी। अब हर जगह जंगल ही जंगल होगी। तब पृथ्वी पर हर जगह जानवर ही जानवर नजर आएंगे।
इंसानों के खत्म होने के 10,000 साल बाद
इंसानों को पृथ्वी पर से खत्म होने के 10000 साल बाद कार्बन डाइऑक्साइड का अंत हो जाएगा जिसके कारण पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग जैसी परेशानी नहीं आएगी।
अभी फिलहाल पृथ्वी का तापमान और स्थान तापमान से 2.5°C तक काम हो गया है। और इतना तापमान हिम युग को निमंत्रण देने के लिए काफी है हिम युग पृथ्वी पर कब का आ चुका होता यदि हम इंसान के द्वारा पृथ्वी पर प्रदूषण की वजह से नहीं आया है।
इंसान के खत्म होने के बाद नॉर्थ पोल में बर्फ की मोटी चादर बिछने लगेगी।और यहां तक कि समुद्र का पानी भी बर्फ बनने लगेेगा ।
पृथ्वी से इंसान के खत्म होने के 50,000 साल बाद
अब पृथ्वी से इंसान के खात्मा के 50000 साल बाद पृथ्वी पर न्यूक्लियर स्टेशन से निकले हुए रेडिएशन या उनके अवशेष जो पृथ्वी के नीचे दबे होंगे उनका भी अंश अब तक खत्म हो चुका होगा। और मनुष्यों की आधुनिक सभ्यता जो बची खुची होगी वह अब तक में समाप्त हो चुका होगा।
इंसान के खत्म होने के 1 लाख साल बाद
दोस्तों इंसान के खत्म होने के 100000 साल बाद पृथ्वी पर से वायरलेस कनेक्शन और रेडियो कनेक्शन द्वारा जो स्पेस में भेजे गए थे। वह प्रकाश की गति से हमारी गैलेक्सी को पार कर चुकी होगी अगर यह हमारी गैलेक्सी के पार करने के समय इसका सिग्नल एलियन ने कैच कर लिया। हां यह भी मुमकिन हो सकता है क्योंकि हमारी गैलेक्सी के बाहर बहुत सारे गैलेक्सी है। हो सकता है कि उन पर भी जीव हो जिसके बारे में हमें पता नहीं है।
हम इंसानों के खत्म होने की 10 करोड़ साल बाद
पृथ्वी पर से इंसानों के खत्म होने के 10 करोड़ साल बाद मानव सभ्यता का अंत लेने के लिए पृथ्वी पर जानवर लड़ झगड़ रहे होंगे। जिसमें चिंपैंजी सबसे आगे होंगे क्योंकि मानव और चिंपैंजी का जेनेटिक ब्लूप्रिंट 98% मिलता है। और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है इतने समय में हो सकता है कि चिंपैंजी सत्ता जमा कर हम इंसानों का स्थान ले ले। क्योंकि इतने समय में पृथ्वी पर से हम इंसानों के सारे अस्तित्व खत्म हो चुके होंगे। और यहां तक कि चंद्रमा पर से भी इंसानों के पैरों के निशान मिट चुके होंगे।
इतने समय के बाद हम इंसानों का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका होगा। वैसे में हम इंसानों के अस्तित्व के बारे में बताने के लिए एकमात्र चीज बची होगी "टाइम कैप्सूल"।
टाइम कैप्सूल बहुत ही ठोस और मजबूत धातु से बनाया गया है ।जो कभी खत्म नहीं हो सकती।
अमेरिका ने अपना टाइम कैप्सूल पृथ्वी के अंदर गा रखा है । मान ले कि किसी तरह से टाइम कैप्सूल भी खत्म हो जाए तो हम इंसान अस्तित्व के बारे में बताने के लिए अब कुछ भी नहीं बचेगा।
लेकिन घबराने वाली बात नहीं है भाई लोग क्योंकि सारे इंसानों का पृथ्वी पर से एक साथ खत्म होना संभव ही नहीं है। इसलिए इस काल्पनिक दुनिया से निकलकर जाइए और हमें बताएं कि आर्टिकल आपको कैसा लगा। कमेंट में जरूर बताएं।
अगर आपने इससे पहले वाले पोस्ट को नहीं पढे हैं तो कृपया जरूर पढें-
No comments:
Post a Comment
हाय दोस्तों,
आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
कृपया स्पैम कमेंट ना करें।
धन्यवाद